मैं हूं बालोतरा
राजस्थान का नया जिला,
15 लाख से ज्यादा आबादी वाला जिला,
यहां कल्याणपुर गीड़ा और सिणधरी नगर,
पचपदरा बायतु सिवाना और समदड़ी नगर,
जिला बना मैं इन प्रमुख तहसीले मिलाकर
मैं हूं रेगिस्तानी माटी वाला जिला प्यारा ,
यहां हैंड प्रिंटिंग और कपड़ा उद्योग न्यारा,
यहां लूणी या लवणवती नदी की बहती धारा,
बालोतरा में आके उसका पाणी हो जाता खारा
जसोल में भटियाणी माता मंदिर,
नगाणा में नागनेची माता मंदिर,
सिवाना में हिंगलाज माता मंदिर,
सिमदड़ी में लचीली माता मंदिर ,
बायतु में सिद्ध श्री खेमा बाबा मंदिर,
नाकोड़ा में बिराजे पार्श्वनाथ भगवान,
और कई सुंदर जैन धार्मिक स्थान,
आसोतरा में गूंजे ब्रह्माजी का गुणगान,
खेड़ में रणछोड़ रायजी का एकमात्र तीर्थस्थान ,
आदिक्या रत्नेश्वर महादेव और शंखेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थस्थान ,
पीपलून में है प्रसिद्ध हल्देश्वर महादेवजी का प्राकृतिक स्थान ।
उसके पास ही सीनेर वॉटरफॉल झरता है ,
तिलवाड़ा में मल्लीनाथ पशु मेला भरता है ,
वहां भुवल मां और रानी रूपादे का मंदिर सुंदर लगता है,
सिवाना में सिवाना किला है जो सबके मन भाया है,
इस गढ़ का निर्माण वीर नारायण परमार ने करवाया है ,
पचपदरा में खारे पानी की झील जिसे पंचा भील ने बनवाया है,
यहां बड़ी रिफाइनरी और हाई क्वॉलिटी का नमक उप झाया है,
7 अगस्त 2023 को स्थापना दिवस मनाया है,
राजस्थान का नया और सुंदर जिला अब अस्तित्व में आया है
0 टिप्पणियाँ